मेहसी में 2745 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।

मेहसी में 2745 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।

मेहसी में 2745 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।

P9bihar news 

शराब तस्कर को भी पुलिस ने धर दबोचा


हामिद रजा
मेहसी। थाना क्षेत्र के रंगरेज छपरा गांव के निकट से 2745 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करने में मेहसी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन एवं अग्रतार कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण मोतिहारी के निर्देशानुसार अनुमंडल

पुलिस पदाधिकारी चकिया के नेतृत्व में मेहसी थाना द्वारा नाकाबंदी करते हुए छापामारी कर ग्राम रंगरेज छपरा गांव से 2745 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। साथ ही  एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में मेहसी थाना में प्राथमिक की दर्ज कर अग्रतार कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुन्ना कुमार सिंह मेहसी थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव का बताया गया है। वहीं 2745 लीटर शराब जप्त की गई है।  छापामारी दल में इंस्पेक्टर रणधीर कुमार  भट्ट थाना अध्यक्ष मेहसी, दरोगा सौरभ कुमार, दरोगा कन्हैया कुमार, चौकीदार नरेश राय सहित अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल हुए।