विशेष अभियान में 114 अभियुक्त गिरफ्तार 25 भट्ठियां ध्वस्त कर 3900 लीटर शराब विनष्ट

विशेष अभियान में 114 अभियुक्त गिरफ्तार 25 भट्ठियां ध्वस्त कर 3900 लीटर शराब विनष्ट

विशेष अभियान में 114 अभियुक्त गिरफ्तार 25 भट्ठियां ध्वस्त कर 3900 लीटर शराब विनष्ट

P9bihar news 


सत्येेन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- जिलान्तर्गत सभी अन0पू0पदा0/अंचल पुलिस निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा स्वंय भ्रमणशील रहकर की गई छापामारी / गिरफतारी।
 सारण जिलान्तर्गत पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर कुल 114 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 


 इस दौरान हत्या के कांड में 02 , हत्या के प्रयास के कांड में 13 , लूट के कांड में 01 , एन0 डी0 पी0 एस0 के कांड में 01 , डकैती के कांड में 02 , आर्म्स अधि0 के कांड में 02 , अनु0 जाति  जनजाति के कांड में 08 , अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में 20 तथा मद्यनिषेध अधि0 के कांड में 59 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान विशेष अभियान चलाकर 25 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 3900 लीटर अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया।


  पुलिस अधीक्षक , सारण,संतोष कुमार द्वारा असमाजिक तत्वों  अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन  बिक्री  भंडारण निर्माण  परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए जिलान्तर्गत सभी अनु0 पु0 पदा0  अंचल पुलिस निरीक्षक  थानाध्यक्ष , सारण को दिनांक 25.09.2022 एवं 26.09.2022 की रात्रि में विशेष समकालीन अभियान चलाकर अपराध के मुख्य शीर्ष एवं अन्य कांडों में याछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया,

जिसके फलस्वरूप सभी अनु0 पु0 पदा0 अंचल पुलिस निरीक्षक  थानाध्यक्ष द्वारा लागातार भ्रमणशील रहकर प्रभावी छापामारी की गई। विशेष समकालीन अभियान के दौरान जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्ष के प्रतिवेदित कांडों में 49 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित कुल 114 ( एक सौ चौदह ) अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई एवं ट्रक -16 , टेम्पू 01 , मोटरसाईकिल -02 , गॉजा -3.178 कि0 ग्रा0 , सोना -281 ग्राम , लॉटरी का टिकट -02 बंडल एवं 828 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।


                 पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर कुल 25 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 3900 लीटर पाश / अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है : 
   
 गिरफ्तारी एवं बरामदगी 

1. कुल गिरफतारी : 114
2. मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 59
3. अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों मे गिरफतारी : 49
4. जप्त शराब : 828 लीटर
5. शराब भट्ठी ध्वस्तः 48
6. अन्य जप्तः ट्रक -18 , टेम्पू -01 , मोटरसाईकिल -02 , गौजा -3.178 कि0 ग्रा0, सोना -281 ग्राम , लॉटरी का टिकट -02 बंडल 
7. वाहन चेकिंग जुर्माना : 1,19,000 / - रूपया । 
                 दिनांक 25.09.2022 को अमनौर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम मनोरपुर से छापामारी कर 238 लीटर देशी शराब जप्त किया गया। 
                 आपराधिक घटनाओं के रोकथाम , संवेदनशील संस्थाओं , ज्वेलरी शॉप , पेट्रोल पम्प , बँक , ए0टी0एम0 आदि की प्रभावी सुरक्षा हेतु गश्ती सम्पूर्ण जिले में की जा रही है। साथ ही जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी व्यस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखने हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।