महिला वार्ड सदस्या के द्वारा बाल विवाह और लिंग आधारित भेद भाव रोकथाम के लिए बैठक आयोजित 

महिला वार्ड सदस्या के द्वारा बाल विवाह और लिंग आधारित भेद भाव रोकथाम के लिए बैठक आयोजित 

महिला वार्ड सदस्या के द्वारा बाल विवाह और लिंग आधारित भेद भाव रोकथाम के लिए बैठक आयोजित 


P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,पू०च०।
सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के द्वारा पहल प्लस परियोजना के अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिला के मोतिहारी प्रखंड के  रामगढवा पंचायत की महिला वार्ड सदस्या संजू देवी की अध्यक्षता में  बाल विवाह और लिंग आधारित भेद भाव को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  रामगढवा पंचायत के वार्ड 16 में किया गया।

वार्ड सदस्या ने बताया की बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है, इसे हम सब मिल कर और समाज को जागरूक कर के ही खत्म किया जा सकता है। वही उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह की सूचना मिलने पर सबसे पहले सूचित करने की बात कही गई और हुए बाल विवाह को हर संभव रोकने का प्रयास करना है।

लड़कियों की काम उम्र में विवाह होने से लिंग के आधारित भेद भाव का भी पता चलता है। बाल विवाह होने से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमे महिला का स्वास्थ्य, पढ़ाई लिखाई, मानसिक संतुलन और लड़की के विकास पर काफी असर पड़ता है।

यह एक कुप्रथा है। इस कुप्रथा को मिटाने के लिए हमें बृहद रूप से कार्य करना है, ताकि हमारी बहन बेटियों की जिंदगी बच सके।कार्यक्रम में आदित्य राज, जिला समन्वयक, सारिका कुमारी, सी थ्री प्रखंड समव्यक उपस्थित रहे।