जल संचयन एवम जल संवर्धन विषय पर लोगो में जागरूकता कार्य आयोजित 

जल संचयन एवम जल संवर्धन विषय पर लोगो में जागरूकता कार्य आयोजित 

जल संचयन एवम जल संवर्धन विषय पर लोगो में जागरूकता कार्य आयोजित 

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,पू०च०।
नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चंपारण के तत्वधान ने नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों द्वारा  कैच द रैन - फेज 3  कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संचयन एवम जल संवर्धन विषय पर लोगो में जागरूकता लाने के लिए  जागरूकता कार्य किया।

इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चंपारण जिला युवा अधिकारी स्वरूप देशभ्रतार की अध्यक्षता में स्वयंसेवकों ने बापूधाम मोतिहारी रेल्वे स्टेशन परिसर में नुक्कड़ नाटक कार्य किया।इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने जल के महत्व और आने वाले समय जल की उपलब्धता एवम उससे जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूक किया स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कई जगह के उदाहरण देकर जैसे राजस्थान तमिलनाडु जैसे  राज्यों और दक्षिण बिहार के जिला की जल से संबंधित समस्या को दर्शाया और आने वाले समय यह स्थिति पूरे देश की और विश्व की हो सकती है इस बारे में लोगो को बताया।

साथ ही जल संचयन के घरेलू उपाय और वर्षा जल को किस तरह से अपने घरों में ही स्टोर किया जा सकता है इसके बारे में बताया गया।पानी के जरूरत पूर्ण उपयोग,पुनरुपयोग इन बातो पर विशेष बल दिया।साथ ही इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल वायु परिवर्तन से जुड़ी समस्याओं के बारे में समझाया गया ।

इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक मंडली में दलनायक:- शिव सुजन कुमार मनोज कुमार धृति राज अंशिका अनुरंजनि हिमांशु कुमार प्रतिमा कुमारी विशाल कुमार शुभाद्रगी भारती कमलेश कुमार मौसम और अन्य द्वारा प्रस्तुति दी गई।इस कार्यक्रम में उपस्थित यात्रियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और जल संकट के बारे ने जाना।