बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम देख दर्शकों मंत्रमुग्ध

बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम देख दर्शकों मंत्रमुग्ध

बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम देख दर्शकों मंत्रमुग्ध

P9bihar news 


सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण:- जिले के सदर प्रखंड के मुसेपुर स्थित बी एन एस एस मंदिर व विद्यालय के छात्र -छात्राओं द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे देख दर्शक मंत्र-मुग्ध हो गए।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कृष्ण गिरी उर्फ नागा बाबा द्वारा किया गया।

पूर्व मुखिया मुन्ना कुमार, पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,बीडीसी सदस्य सह अधिवक्ता ओमप्रकाश राय, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर प्रभात फेरी कुमार सिंह, प्रोफेसर विश्व मोहन कुमार सिंह , जेपीयू के सीनेट सदस्य नवलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम की शुरुआत माही, आदिती, अमन, अमिशा, तेजस्वी,उमंग, उजाला, बादल, आरव, मोहित , आदित्य के "नगरी हो अयोध्या सी" की प्रस्तुति कर किया गया।

"ऐ मेरे वतन के लोगों" की प्रस्तुति कृति ने कर अमर शहीदों की यादों को जीवंत कर दिया। इसके बाद "बड़ा नीक लागे हमर देशवा की माटी" की प्रस्तुति मुन्नी, सलोनी, वाणी, रितिका, पल्लवी द्वारा किया गया।
"फहरी तिरंगा पाकिस्तान में " स्मृति, सौम्या, रिया, राज श्री, परी , रौशनी की प्रस्तुति कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। वहीं रितिका और स्वेक्षा की प्रस्तुति पिंगा डांस और शुभांशु,किशन, हिमांशु, प्रकाश,राज सन्नी,गौतम की प्रस्तुति "मेरा रंग दे बसंती चोला" कार्यक्रम ने गति प्रदान कर जीवंत बना दिया। "

जिस देश में गंगा बहती है" कि प्रस्तुति खुशी, अर्पिता , अंशु प्रिया, नैन्सी ने कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं आदर्श, सुमित, निरंजन, अरविन्द,मिंटु, अंकुश,गौरव, कर्ण की प्रस्तुति "तिरंगा ला मर्डर हो जाइ", "मेरे घर राम आए हैं" कि प्रस्तुति शिखा, खुशी , श्वेता, मुस्कान, सोनाली, शानवी, इसिका , प्रिया, निधी, गुड़िया ने कार्यक्रम को काफी सजा दिया।

इस अवसर पर सनोज कुमार सिंह लक्की, सिकंदर प्रसाद यादव ,पंकज कुमार, बिमल कुमार, रितेश कुमार शर्मा, निशु कुमारी, जुही कुमारी, शिवानी सिंह, पूजा सिंह, विशाखा सिंह, सीमा कुमारी, अजय कुमार राय, संजय राय समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।