महिला की फांसी लगा की गयी हत्या

महिला की फांसी लगा की गयी हत्या

महिला की फांसी लगा की गयी हत्या


गजेंद्र कुमार,दरियापुर:-

डेरनी थाना क्षेत्र के हिंगुआ में ससुराल वालों ने घरेलू विवाद में महिला की फांसी लगा हत्या कर दी।इसके बाद शव को गायब कर दिया।मृतका 40 वर्षीया वीना देवी उपेंद्र सिंह की पत्नी थी।इस संबंध में मृतका के पिता भेल्दी थाना क्षेत्र के कटसा निवासी चीनी सिंह ने डेरनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

दर्ज एफआईआर में उसने मृतका के पति उपेंद्र सिंह व देवर धर्मेंद्र सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया है।मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था।इसी क्रम में दोनों आरोपियों ने उसके साथ पहले मारपीट की।

फिर उसकी फांसी लगा कर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया।घटना के बाद दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी है।