शैक्षिक गतिविधियों का केन्द्र होगा पुस्तकालय: जिला शिक्षा पदाधिकारी

शैक्षिक गतिविधियों का केन्द्र होगा पुस्तकालय: जिला शिक्षा पदाधिकारी

शैक्षिक गतिविधियों का केन्द्र होगा पुस्तकालय: जिला शिक्षा पदाधिकारी

P9bihar news 

रिपोर्टर अतुल कुमार


बेतिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनीकान्त प्रवीण द्वारा महाराजा हरेन्द्र किशोर जिला केन्द्रीय पुस्तकालय का निरीक्षण 23 जुलाई 2022, शनिवार को किया गया।

इस अवलोकन के क्रम उन्होंने प्रभारी पुस्तकालयध्यक्ष ज्योति प्रकाश से पूरे परिसर तथा पुस्तकों की जानकारी तथा यहाँ आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। परिसर की स्थिति एवं अन्य व्यवस्था को देखकर उन्होंने क्षोभ प्रकट किया तथा इसे नये सिरे से व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।

इनके द्वारा पुस्तकालय में होने वाले विभिन्न प्रकार क्रिया कलापों के आयोजन तथा पुस्तकों को संरक्षित करने हेतु दवाई का छिड़काव करने का निर्देश दिया। पुस्तकालय के सदस्यता अभियान चलाने एवं यहाँ अवश्यकतानुसार अन्य कर्मियों का प्रतिनियोजन करने की बात कही।