शोकाकुल सैकड़ों लोग गुरु के शव के साथ अंतिम यात्रा में शामिल

शोकाकुल सैकड़ों लोग गुरु के शव के साथ अंतिम यात्रा में शामिल

शोकाकुल सैकड़ों लोग गुरु के शव के साथ अंतिम यात्रा में शामिल

P9bihar news 

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- बनियापुर प्रखंड मुख्यालय निवासी भुवनेश्वर प्रसाद रस्तोगी त्रतकरीबन 90 वर्षीय गुरु का निधन हो गया।निधन की खबर सुन सैकड़ों लोगों ने उनके शव यात्रा में शामिल हुए।स्व.भुवनेश्वर प्रसाद रस्तोगी प्रखंड के उच्च विद्यालय धनाव के साहित्य के शिक्षक रहे थे। 07 नवंबर 1934 को उनका जन्म बनियापुर गांव में हुआ था।वे 1960 के दशक में ही विद्यालय में शिक्षा देने का काम शुरू कर दिया।वे धनाव उच्च विद्यालय में शिक्षा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाई है।

विद्यालय परिसर में आयोजित नाटकों में बतौर पात्र के रूप में अपनी कला का अमिट छाप छोड़े हैं।बाद में नाटक के छात्रों द्वारा मंचन मेंं पार्श्व नियंत्रण में अहम भूमिका अदा कर अमिट छाप छोड़ी है।खेल के मैदान में एक बहुत अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी के रुप में भूमिका निभाई।बाद में फुटबॉल मैच में एक बेहतरीन रेफरी की भुमिका निभाई है।उसी प्रकार कैरमबोर्ड प्रतियोगिता के भी बेहतर खिलाड़ी रहे हैं।


गौरतलब उल्लेखनीय हैं कि उक्त विद्यालय के अलावा सिवान जिला के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय में एवं फिर बनियापुर प्रखंड में उच्च विद्यालय कन्हौली के छात्रों को शिक्षा प्रदान किया।विद्यालय परिसर से बाहर बनियापुर प्रखंड मुख्यालय के आसपास में आयोजित उक्त कार्यक्रम में भी उनकी अहम भूमिका रही है।साथ ही अवकाश ग्रहण करने के पश्चात व सेवा काल में भी अपने घर पर ही आसपास के माध्यमिक परीक्षा के छात्रों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अहम भूमिका निभा उन्हें शिक्षा प्रदान किया।


उनके निधन की खबर सुनकर बनियापुर के सैकड़ों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे सैकड़ों लोग उनके अंतिम शव यात्रा में भाग लिया।उनका अंतिम संस्कार जिले के रिविलगंज मेंं सरयू नदी के किनारे गोदना सेमरिया घाट पर किया गया।उन्हें मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र आलोक कुमार रस्तोगी द्वारा दिया गया।  नश्वर शरीर अग्नि को समर्पित हुआ और अब सिर्फ उनकी स्मृति ही शेष है।


मौके पर पूर्व मुखिया नागेंद्र प्रसाद, सुरेन्द्र रस्तोगी, संजीव सिंह,विपिन रस्तोगी, ओमप्रकाश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।उधर उच्च विद्यालय धनाव के प्रागंण में हाल में अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक रजनीकांत सिंह के विदाई समारोह का आयोजन किया गया था तभी आयोजन के दौरान पूर्व शिक्षक भुवनेश्वर प्रसाद रस्तोगी के निधन की सूचना मिली। विदाई समारोह को बीच में ही स्थगित कर समारोह में मौजूद शिक्षक अंतिम समय के अंतिम संस्कार के अंतिम यात्रा में भाग लिये।


उल्लेखनीय है कि उच्च विद्यालय धनाव के पूर्व प्रधानाध्यापक स्व.रामेश्वर प्रसाद सिंह के कार्यकाल में भुवनेश्वर प्रसाद रस्तोगी अध्ययन कर शिक्षक के पद पर योगदान किया।चुकी पूर्व प्रधानाध्यापक स्व.रामेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र रजनीकांत सिंह उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद से अवकाश ग्रहण किया जिनके अवकाश प्राप्त करने के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।दोनों परिवार के बीच एक अलग पारिवारिक रिश्ता भी रहा है।