राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कैलाश गुप्ता को शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग सौंपा

राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कैलाश गुप्ता को शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग सौंपा

राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कैलाश गुप्ता को शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग सौंपा


पूर्वी चम्पारण जिला का प्रभार, लगा बधाइयों का तांता

P9bihar news 

चम्पारण केसरी

मोतिहारी,पू०च०। 
राष्ट्रीय जनता दल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता पूर्व डीजीपी ने पूर्वी चम्पारण के संगठनात्मक कार्यों के अतिरिक्त विशेष रूप से शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कैलाश गुप्ता को पूर्वी चम्पारण जिला का प्रभारी का दायित्व सौंपा है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने अपने जारी पत्र संख्या 40 दिनांक 19 अगस्त 22 में स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रदेश महासचिव कैलाश गुप्ता को पूर्वी चम्पारण के सम्पूर्ण जिला में संगठन के अलावा विशेष रूप से शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग का प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

इनके मार्गदर्शन में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष  जिला व प्रखंड के कार्यकारणी का गठन करेंगे। वही प्रदेश महासचिव श्री गुप्ता को जिला का प्रभारी के लिए अधिकृत करने पर जिला के सैकड़ों बुद्धिजीवियों व शिक्षकों ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कैलाश गुप्ता बधाई दी है। विदित हो कि राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव श्री गुप्ता को गत दिनांक 8 अगस्त को ही प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए इन्हें प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।

श्री कैलाश के द्वारा पूर्व में जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के पद पर रहते हुए शिक्षा व शिक्षकों के हित में किये गए कार्य छमता को देखते हुए ही इन्हें बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अंतर्गत विशेष रूप से शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए पूर्वी चम्पारण का जिला प्रभारी का पद सौंपा गया है। वही श्री गुप्ता को बधाई देने वालों में राजद जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव सहित डॉ राजेश अस्थाना, राजन दत्त द्विवेदी, प्रभात परासर,

डॉ अवधेश तिवारी, राकेश कुमार, अरुण कुमार, प्रमोद यादव, अरुण ठाकुर, मृतुन्जय ठाकुर, आनंद मोहन मिश्र, सूर्यकांत पाठक, डीएन कुशवाहा, बबलू कुमार, प्रभात तिवारी, बिश्वनाथ प्रसाद, प्रकाश कुमार दुबे, देवेंद्र सिंह, राजन श्रीवास्तव, चंदेश्वर प्रसाद, प्रणव रंजन, शैलेश कुमार, गौरव दुबे, विनय कुमार सिंह, संतोष पटेल, विनय कृष्ण,

रूपेश पांडेय, रामबाबू तिवारी, देशबन्धु तिवारी, सुमन कुमार सिंह, प्रिय रंजन शर्मा अधिवक्ता, राजेश प्रसाद अधिवक्ता, राजन गुप्ता अधिवक्ता, उमेशचन्द्र सिंह अधिवक्ता, निर्मल कुमार अधिवक्ता, प्रमोद पांडेय अधिवक्ता, देव नारायण गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राजकुमार प्रसाद, अजय पांडेय आदि शामिल है।