मदरसा तालिमुल कुरान के तत्वावधान में विशाल जलसा का आयोजन

मदरसा तालिमुल कुरान के तत्वावधान में विशाल जलसा का आयोजन

सोहराब अली


मोतिहारी,पू०च०।
सलाम नगर नकछेद टोला एन एच 28 के निकट मोतिहारी में अवस्थित मदरसा तालिमुल कुरान के तत्वावधान में एक विशाल जलसा का आयोजन किया गया।

जलसा में देश के प्रसिद्ध इस्लामी विद्वानों ने भाग लिया।जलसा को संबोधित करते हुए मौलाना अब्दुल्लाह सालिम कमर चतुर्वेदी ने इस्लाम के अनुसार जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस्लाम अमन और शांति का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि हमेशा याद रखना चाहिए कि हमारे व्यक्तित्व से किसी को नुकसान नहीं पहुंचे।

उन्होंने शिक्षा हासिल करने और बल देते हुए कहा कि जिस मजहब की बुनियाद तालीम पर है उसकी मजहब के मानने वाले ज्यादा अनपढ़ हैं यह बदकिस्मती की बात है।

बिना तालीम के ना तो हम मजहब को समझ सकते हैं और ना ही दुनिया में तरक्की कर सकते हैं।जलसा में उपस्थित सभी इस्लामी विद्वानों और प्रवचनकर्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। साथ ही सत्य और ईमान के रास्ते पर जिंदगी जीने का आह्वान किया।

जलसा में मुफ्ती सादुन्ननजीब कासमी  कारी सुहैल अहमद कुशीनगरी मौलाना अली अकबर मजाहिरी जाहीद कमर कासमी, अरमान बशीर
आबिद एवं कमर चम्पारणी के अतिरिक्त अन्य इस्लामी विद्वानों और प्रवचनकर्ताओं ने भाग लिया।


     जलसा के संयोजक कारी जियाऊल्लाह थे। आयोजन समिति के सदस्यों में वसीम नौशाद आलम बिद कमर चम्पारणी,कारी अफजल एमाम अन्य लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा की।