भूमि विवाद में चली गोली एक घायल चल रहा है स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज

भूमि विवाद में चली गोली एक घायल चल रहा है स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज

भूमि विवाद में चली गोली एक घायल चल रहा है स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज

P9bihar news 


शशांक मानी त्रिपाठी 
मोतिहारी,पू०च०। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूपडिह मे भूमि विवाद में गोली चली है। जिसमें नारायण प्रसाद को गोली लगी है। जिसका इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में हो रहा है। वही चाचा रामबाबू प्रसाद ने बताया कि भूमि विवाद के कारण गोली चली है। साथ ही बताया कि जमीन बाबा देवकी साह और भोला साह के नाम पर है।

जमीन की पंचायती चार-पांच माह से चल रही थी। इसी बीच रूपडिह खेत पर खेत जोतने के विरोध करने पर राजकिशोर साह पूर्व सैनिक ने गोली चला दी। जिसमें नारायण प्रसाद को गोली लगी है। वही प्रभारी डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि गोली चलने की घटना प्राप्त हुई है।

जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। जिसका इलाज चल रहा है। वही इस कांड में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही मौके पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार और पुलिस बल मौजूद थे।