मंडल भाजपा कार्य समिति की बैठक संपन्न

मंडल भाजपा कार्य समिति की बैठक संपन्न

मंडल भाजपा कार्य समिति की बैठक संपन्न

मंडल भाजपा कार्य समिति की बैठक संपन्

P9bihar news 

सत्येन्द्र कुमार शर्मा, सारण :- भारतीय जनता पार्टी की मांझी विधानसभा क्षेत्र के मांझी पूर्वी एवं मांझी मध्य मण्डल के कार्यसमिति सदस्यों की बैठक 19 फरवरी 2023 को शिव कुमारी आईटीआई परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मांझी मध्य मण्डल के अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने किया।


कार्यक्रम में महाराजगंज लोकसभा के प्रभारी उमेश तिवारी, जिला मंत्री वीरेन्द्र पाण्डेय, मांझी विधानसभा प्रभारी हेमनरायण सिंह, शिवाजी सिंह, मांझी पूर्वी के मण्डल अध्यक्ष जय किशोर सिंह, पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह समाज, मकेश्वर सिंह, युवा नेता अमरजीत सिंह, प्रमोद सिग्रीवाल, मांझी विधानसभा के

आईटी सेल एवं सोशल मीडिया संयोजक कमल कुमार, मंडल आईटी सेल मैथिली शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड्डू चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, बीडीसी सह युवा मोर्चा के प्यारे अंगद, भरत मांझी, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।