संविधान बचाने हेतु लोजपा कार्यकर्ता  मिट्टी कलश के साथ जीरादेई मेंं

संविधान बचाने हेतु लोजपा कार्यकर्ता  मिट्टी कलश के साथ जीरादेई मेंं

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

, सारण :- भारत के संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद के गांव जीरादेई से मिट्टी कलश लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सिवान, गोपालगंज और सारण के हजारो पदाधिकारियों के साथ मनोज भारद्वाज के नेतृत्व में

दिनांक 13,/4/2022 से बिहार बचाओ संविधान बचाओ यात्रा के तहत सिवान, अफराद, बसंतपुर, मशरख, तरैया, अमनौर, परसा होते हुए दिनांक 14/4/2022‌को पटना के बापू सभागार में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जयंती समारोह में शामिल होकर मिट्टी कलश को पार्टी के सिवान जिला अध्यक्ष महादेव पासवान,

सारण जिला अध्यक्ष  दिपक कुमार सिंह,  बिनोद कुमार तिवारी , राजेश कुमार अधिवक्ता, सत्येन्द्र सिंह छपरिया, जगनन्दन सिंह शिक्षक,अजीत पासवान, चंदन पासवान, बर्षा सिंह इत्यादि ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पुर्व सांसद राष्ट्रीय नेता

डॉ.अरुण कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के उपस्थिती में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद  चिराग पासवान को सौपा, जिससे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान  को मिले जिससे बिहार में चिराग जले।