शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने के लिए पुलिस का विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने के लिए पुलिस का विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने के लिए पुलिस का विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

P9bihar news 


सत्येन्द्र कुमार शर्मा, सारण :- ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व-2022 को शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सारण जिला अन्तर्गत आज दिनांक-08.07.2022 को परसा, मकेर, अमनौर, खैरा, नगरा ओ0पी0, एकमा, जनता बाजार, बनियापुर एवं जलालपुर थाना क्षेत्रों में फ्लैंग मार्च किया गया।इस वर्ष ईद-उल-जोहा(बकरीद) पर्व दिनांक- 10.07.2022 से 12.07.2022 तक मनाया जाएगा। 


            पुलिस अधीक्षक, सारण,संतोष कुमार के निर्देशानुसार सारण जिलान्तर्गत ईद-उल-जोहा(बकरीद) पर्व 2022 के शांतिपूर्ण एवं इस दौरान जिलान्तर्गत शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर थानाध्यक्ष परसा, मकेर, अमनौर, खैरा, नगरा ओ0पी0, एकमा, जनता बाजार, बनियापुर एवं जलालपुर थाना तथा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित अंचल पुलिस निरीक्षक, सारण द्वारा सभी संवेदनशील स्थलों/मिश्रित आबादी वाले टोला/मुहल्ला/गाॅव में फ्लैग मार्च (थ्संह डंतबीद्ध किया गया। इस दौरान सारण पुलिस के तरफ से जिलावासियों को शांतिपूर्ण सद्भावनापूर्वक ईद-उल- जोहा(बकरीद) पर्व मनाये जाने का संदेश दिया गया।


             सारण पुलिस के तरफ से जिलावासियों को ईद-उल-जोहा(बकरीद) पर्व 2022 की हार्दिक शुभकामनाएँ दी जाती है एवं अपील की जाती है कि शांतिपूर्ण, आपसी भाईचारे एवं सद्भावनापूर्ण माहौल में सम्पन्न करें।