ट्रक चालक की कोलकाता में मौत की खबर सुन विलख उठे परिजन

ट्रक चालक की कोलकाता में मौत की खबर सुन विलख उठे परिजन


प्रितम सिंह

मशरक सारण :- मशरक नगर पंचायत के बेन छपरा गांव निवासी अशोक सिंह 50 वर्ष पिता स्व. कृत सिंह की मृत्यु कोलकाता में होने की खबर सुन सोमवार को परिजन बेहाल हो उठे।

मृतक के भाई राजू सिंह ने बताया कि अशोक सिंह 30 वर्ष  से कोलकाता में रहकर ट्रक चलाते थे। शादी भी नही किए थे। घर पर वही से रुपया भेजते थे। रविवार को फोन से घर पर बात भी किए और सबका हाल समाचार लिए।

सोमवार के सुबह ट्रांसपोर्ट के उनके सहयोगी ने फोन कर उनके मृत्यु की सूचना देते हुए बताया कि शव पुलिस कस्टडी में है परिजनो के आने के बाद मिलेगा।

जिसके बाद परिजन स्थानीय मुखिया एवं थाना से लिखाकर शव लाने के लिए रवाना हुए। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नही होने की बात बिलखते परिजनो ने बताया।