मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन द्वारा निरीक्षण

मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन द्वारा निरीक्षण

बैजू कुमार साह


सारण:- सिविल सर्जन डा. सागर दुलाल सिन्हा ने शुकवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने सीएचसी अस्पताल की विधि व्यवस्था का जायजा लिया। सबसे पहले सिविल सर्जन ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया।

इसके बाद साफ-सफाई, आपातकालीन कक्ष, दवा भंडार कक्ष, प्रसव कक्ष आदि का जायजा लिया। इस दौरान प्रसव में भर्ती एक महिला से पूछताछ कर हाल चाल जाना।

उन्होंने बेड व उपकरणों की उपलब्धता देखी। मौके पर उपस्थित डा.ब्रजेश कुमार व प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश को प्रसव कक्ष को दुरूस्त व टीकाकरण अभियान समय पर करने समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।