नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का भव्य स्वागत 

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का भव्य स्वागत 

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का भव्य स्वागत 

P9bihar news 

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण:-- राष्ट्रीय कबड्डी संघ के  नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  रामाकांत सिंह सोलंकी का छपरा पहुचने पर भब्य  स्वागत किया गया।बता दे कि भाजपा नेता  रामाकांत सिंह सोलंकी को कब्बडी संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  निर्वाचित होने पर सारण जिला के खिलाड़ी, खेल प्रेमी, आम नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा नेता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमाकांत सिंह सोलंकी का अनिल कुमार सिंह जिला अध्यक्ष वालीबाल संघ सारण की अध्यक्षता में  अभिनंदन एवं भब्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सह बॉलीबाल के जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया।

कार्यकर्ताओ द्वारा बड़ा माला, तलवार ,पगड़ी से रामाकांत सिंह सोलंकी को सम्मानित किया गया।भाजपा   जिला महामंत्री विवेक सिंह ने  अपने संबोधन में कहा कि रामाकांत सिंह सोलंकी भाजपा के कार्यकर्ता के साथ-साथ बहुत ही अच्छे खेल प्रेमी है। 


सारण जिला बॉलीबाल के संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता  किसान मोर्चा के अनिल कुमार सिंह ने कहा कि रामाकांत सिंह सोलंकी  सारण एवं बिहार में खेल के बढ़ावा देने के लिए सदा तत्पर रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय बॉलीबाल कोच प्रमोद कु सिंह ने कहा बिहार एवं सारण से श्री सोलंकी प्रथम शख्सियत है जो राष्ट्रीय टीम के कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।

श्री सोलंकी के राष्ट्रीय पदाधिकारी निर्वाचित होने से सारण एवं बिहार के कबड्डी खिलाड़ीयों एवं अन्य खेलो को बढ़ावा मिलेगा। सारण जिला बॉलीबाल के सचिव एवं रास्ट्रीय कोच ने कहा ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में काफी बल मिलेगा। उनके राष्ट्रीय पदाधिकारी बनने पर सारण की प्रतिभा को राष्ट्रीय टीम में जाने का मार्ग प्रखर- प्रश्स्त एवं सुगम होगा।

भाजपा जिला के मुख्य प्रवक्ता एवं सारण जिला बॉलीबाल के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सारण के  राष्ट्रीय स्तर पर कब्बडी संघ में  जगह बनाना ही सारण के लिये गौरव की बात है यह बहुत ही खुशी की बात है सारण वासियो के लिये।

समाजसेवी डॉ.किरण सिंह ने कहा कि रामाकांत सिंह सोलंकी को कब्बडी के राष्ट्रीय संघ में पहुचने से जिला के लोग  खेल में आगे बढ़ेगें।भाजपा के कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी जिला प्रवक्ता मदन कुमार सिंह , जिला मंत्री राजेश सिंह ,जिला कार्यालय मंत्री अर्धेन्दू शेखर , पूर्व वार्ड पार्षद चौधरी बाबा ,जिला मीडिया प्रभारी बलवन्त सिंह,

जिला भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री शत्रुध्न चौधरी, पूर्व भाजयुमो महामंत्री गुड़ु सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता पीढ़ी बाबा , शालू मिश्रा, पवन सिंह,राहुल कुमार, शंकर सिंह आदि मौके पर मौजूद रहे।