प्राथमिक विद्यालय बलडिहा के शिक्षक का इलाज के दौरान मौत शिक्षक संघ द्वारा शोक

P9bihar news 

परशुराम सिंह, जलालपुर, सारण :-कोपा थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बलडिहा के शिक्षक का इलाज के दौरान मौत हो गई।
ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से शिक्षक कपिल देव राम की तबियत खराब चल रही थी। आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। जब मृत्यु की सुचना उनके घर वालो को मिली तब घर वालो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

इस विकट घड़ी में परिवर्तन कारी प्रारंभिक शिक्षक संघ जलालपुर, प्रखंड इकाई के अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय ने अपने संघ की ओर से मृत कपिल देव  राम  के असामयिक निधन पर  गहरा शोक व्यक्त किया साथ ही इस  दुख की बीषम घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है।

अपनी वाणी में कहा की स्व•कपिलदेव राम एक कर्मठ एवं ईमानदार शिक्षक के साथ  ही  हंसमुख एवं मिलनसार  स्वभाव के थे वे सारण  जिले के जलालपुर प्रखंड स्थित  प्राथमिक विद्यालय बलडिहां  में कार्यरत थे। उनके निधन से शिक्षको को भी गहरा आघात पहुंचा है।उन्हें परिवर्तन कारी प्रारंभिक शिक्षक संघ जलालपुर प्रखंड इकाई की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया जाता है।

    प्रखंड अध्यक्ष ,संजय कुमार पाण्डेय ,परिवर्तन कारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ,जलालपुर प्रखंड इकाई,द्वारा प्रेस को उक्त आशय की जानकारी दी गई है।