विधिवत अखंड अष्टयाम शुरू

विधिवत अखंड अष्टयाम शुरू

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- आज कमला ब्रह्म बाबा स्थान देवढ़ियाँ ,परसा दक्षिणी पंचायत के प्रांगण में अखण्ड-अष्टयाम शुरू हुआ। जिले के एकमा प्रखंड के परसा दक्षिणी पंचायत के मुखिया काजल तिवारी पति श्यामकिशोर तिवारी ने विधिवत पूजा -अर्चना कर अखण्ड-अष्टयाम का शुभारंभ कराया।


अखण्ड-अष्टयाम में मुख्य रूप से एकमा प्रखंड के समाजिक कार्यकर्ता विष्णुशरण तिवारी एवं कमला ब्रह्म बाबा पूजा समिति सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


अखण्ड-अष्टयाम में महराजगंज लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित पत्रकार, एवं प्रशासनिक पदाधिकारी भी शामिल हुए।
पूजा अर्चना के मौके पर श्यामकिशोर तिवारी ने ग्रामीणों को अंगवस्त्र भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।


मौके पर पपु सिंह,अंकित तिवारी,जयराम तिवारी,हरिशंकर तिवारी,राजेश प्रसाद, बिडू प्रसाद,विंध्याचल तिवारी, मुन्ना तिवारी,लालू तिवारी,सुनील सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।