महंगाई के खिलाफ कांग्रेस मछुआरा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस मछुआरा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मंहगाई पर नियंत्रण करने की गई पुरजोर मांग 

दिवाकर कुमार

पटना:देश में बढ़ती महगाई भारत की गिरती अर्थव्यवस्था आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में अनावश्यक वृद्धि गैस के दामों भारी वृद्धि आम लोगों की कमर तोड़ दी है।जिसको लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी (मछुआरा प्रकोष्ठ ) की प्रदेश अध्यक्ष जन्मोत्री ममता निषाद के नेतृत्व में मंगलवार को पूरे बिहार में जिला स्तर/ प्रखंड स्तर पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी किए।


प्रदेश अध्यक्षा जन्मोत्री ममता निषाद ने बताई कि जब से केन्द्र की मोदी सरकार बने हैं। देश में जमाखोरी बढ़ी है और जमाखोरों एवं पूंजीपति बेखौफ होकर महंगाई को बढ़ाते जा रहे है। महंगाई बढ़ने की रफ्तार रुक नहीं रही हैं। जिससे समाज के सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में आम जनता को पूंजी पतियों एवं जमाखोरों द्वारा लूटा जा रहा है।

उन्होंने बताई कि सरकार पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस पर सब्सिडी को पुन: लागू करने की मांग की।जनता में सरकार के खिलाफ भारी जनाक्रोश के साथ आम लोगों की भागीदारी रही।बिहार मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षा जन्मोत्तरी ममता निषाद आम लोगों को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए महगाई पर नियन्त्रण करने की मांग की गई।

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता अजय कुमार चौधरी,रंजू देवी,मंजू देवी आरती देवी,रेखा देवी,सीमा ठाकुर इत्यादि सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थें