मुख्यमंत्री आज विकास कार्यों का जायजा लेंगे

मुख्यमंत्री आज विकास कार्यों का जायजा लेंगे

मुख्यमंत्री आज विकास कार्यों का जायजा लेंगे

P9bihar news 

शशांक मणि त्रिपाठी
मोतिहारी। समाधान यात्रा के 27 वे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मोतिहारी आ रहे हैं। जहां मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा को लेकर जिला पुलिस काफी सक्रिय है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वही इन के आगमन से जिले वासियों को काफी उम्मीद है।

जहां मुख्यमंत्री चंपारण वासियों को कोई नई सौगात दे सकते हैं। जहां मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस केंद्र में हेलीपैड बनाया गया है। जहां से मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत सिसवा बंजरिया प्रखंड के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां पर योजनाओं का निरीक्षण करेंगे।

वही उसके बाद ग्राम पंचायत सिसवा से समाहरणालय के लिए प्रस्थान करेंगे। वही समाहरणालय परिसर में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की स्टॉल प्रदर्शनी का निरीक्षण भी करेंगे। वही समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन में समीक्षा बैठक भी करेंगे।