जाति आधारित गणना - 2022 के प्रथम चरण सफलता हेतु अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय  पदाधिकारियों  के साथ समीक्षा बैठक 

जाति आधारित गणना - 2022 के प्रथम चरण सफलता हेतु अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय  पदाधिकारियों  के साथ समीक्षा बैठक 

जाति आधारित गणना - 2022 के प्रथम चरण सफलता हेतु अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय  पदाधिकारियों  के साथ समीक्षा बैठक 

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 

मोतिहारी,पू०च०।
सचिव सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  बिहार जाति आधारित गणना - 2022 के प्रथम चरण  कार्य की सफलता हेतु जिला अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय  पदाधिकारियों  के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना हेतु सहायक , पर्यवेक्षक एवं अन्य गणना कर्मियों द्वारा जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर  नगर निकाय स्तर पर मकान भवन का भौतिक सत्यापन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए, ताकि एक भी घर परिवार गणना से  वंचित ना रहे  ।

 साथ ही प्रविष्टि का दोहरीकरण से बचा जा सके।राज्य भर में सभी व्यक्तियों का जाति आधारित गणना किया जाना है । चाहे वे किसी भी जाति या संप्रदाय के हो।गणना के समय बिहार के वैसे निवासी जो किसी कारणवश राज्य या देश से अस्थाई प्रवास की स्थिति में हों , उनकी भी गणना की जाएगी।निर्देश देते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से कहा कि जाति आधारित गणना  के निमित्त अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन ससमय सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी,अपर समाहर्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी , डीआईओ , सभी अनुमंडल पदाधिकारी सभी कार्यपालक पदाधिकारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी अंचलाधिकारी एवं  कोषांग के सभी पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें ।