चम्पारण में आई अयोध्या की विशिष्ट विरास

चम्पारण में आई अयोध्या की विशिष्ट विरास

चम्पारण में आई अयोध्या की विशिष्ट विरास

त्रिलोक विजय महायज्ञ की तिथि प्रधानमंत्री मोदी से समय निर्धारण के बाद निर्धारित की जाएगी

P9bihar news 


प्रमोद कुमार 
मोतिहारी। 
डॉक्टर शंभू नाथ सिकरिया चक्रवर्ती सम्राट धर्म विभूषण डिलीट मानद आचार्य मनोकामना सिद्ध हनुमान आश्रम  ने बताया कि अयोध्या का विशिष्ट आशीर्वाद आश्रम को प्राप्त हुआ है इसमें रामायण के ऊपर विदेशों में जो स्टांप टिकट हर देश में जारी हुए हैं उनका पूरा विश्व संकलन सभी देशों का रामायण यात्रा पुस्तिका प्राप्त हुई है। इसके साथ 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा राम जन्मभूमि पर राम मंदिर का  उद्घाटन करते समय जारी किए गए सभी स्टाप की  चित्र प्लेट भी प्राप्त हुआ है।

इसके साथ विशेष रूप से हनुमान चालीसा हिंदी और अंग्रेजी में लिखित विशेष पत्र पर पुस्तिका प्राप्त हुई है और अयोध्या की मिटी सरयू का जल तथा राम जन्मभूमि मंदिर का लिफाफा और सभी वस्तुएं एक सुंदर राम जन्मभूमि मंदिर बॉक्स के अंदर बॉक्स सहित प्राप्त हुई है। यह हमारे आश्रम का सौभाग्य है इसके लिए श्री मोदी को कोटि-कोटि धन्यवाद।  

इसी के साथ श्री शिकारिया ने बताया कि सतयुग त्रेता द्वापर और कलयुग में अभी तक नहीं हुआ था त्रिलोक विजय महायज्ञ इसलिए विश्व में पहली बार भारत को विश्व गुरु बनाने और विश्व शांति के लिए आश्रम के द्वारा पूर्व की भांति अश्वमेध यज्ञ करने के बाद त्रिलोक विजय महायज्ञ करने का निर्णय लिया गया है। इसकी तिथि चुनाव के बाद इसके शुभारंभ हेतु सनातन संस्कृति के महान योद्धा देव पुरुष हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी से समय निर्धारण कर इसकी तिथि की घोषणा की जाएगी।

इसमें चारों दिशा के चार और दो विशिष्ट जगतगुरु शंकराचार्य के अलावा 108 वेदाचार्य एवं 11 महामंडलेश्वर तथा अन्य महान संतों की उपस्थिति में सवा करोड़ विजय कवच की जाप एवं सवा करोड़ हवन आहुतियां के साथ संपन्न कराया जाएगा तथा विश्व से श्रद्धालुओं की

इसमें  अधिक संख्या में भागीदारी  होगी और 1008 यजमान को भी पहले आओ पहले पाओ के लक्ष्य के अनुकूल इसमें विशिष्ट भागीदारी दी जाएगी। श्री सिकारिया ने बताया कि अयोध्या से प्राप्त विशेष एवं विशिष्ट आशीर्वाद के प्राप्त संकलन को मोदी  मिमेंटो संग्रहालय राधा नगर मोतीहारी में आम जनता के दर्शनार्थ रख दिया जाएगा l