पुलिस के विशेष अभियान में 90 अभियुक्त गिरफ्तार 452 लीटर शराब जप्त 11भट्ठियां ध्वस्त

पुलिस के विशेष अभियान में 90 अभियुक्त गिरफ्तार 452 लीटर शराब जप्त 11भट्ठियां ध्वस्त

पुलिस के विशेष अभियान में 90 अभियुक्त गिरफ्तार 452 लीटर शराब जप्त 11भट्ठियां ध्वस्त

P9bihar news 


सत्येन्द्र कुमार शर्मा,सारण 

जिलान्तर्गत पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर कुल 90 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान हत्या के कांड में 03, दहेज हत्या के कांड में 01, लूट के कांड में 0, हत्या के प्रयास के कांड में 10, अनु0 जाति  जनजाति के कांड में 03 , महिला उत्पीड़न के कांड में 02, जालसाजी के कांड में 01, एवं मद्यनिषेध के कांड में 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 452 लीटर शराब जप्त किया गया। 


पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर 11 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 3500 लीटर अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया। 


                   पुलिस अधीक्षक , सारण ,संतोष कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक - 04.07.2022 एवं 05.07.2022 को विशेष अभियान चलाकर कुल 90 ( नब्बे ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल - 06 , मोबाईल - 02 , नगद राशि - 38,300 रू0 एवं 452 लीटर शराब जप्त किया गया। 

पिछले 48 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 11 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 3500 लीटर पाश/अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है : 
  
गिरफ्तारी एवं बरामदगी 

1. कुल गिरफतारी : 90
2. मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 36
3. अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों मे गिरफतारी : 21 
4. जप्त शराब : 452 लीटर
5. शराब भट्ठी ध्वस्तः 11
6. अन्य जप्तः मोटरसाईकिल - 06 , मोबाईल - 02 , नगद राशि - 38,300 रू0
7. वाहन चेकिंग जुर्माना : 1,14,500 / - रूपया । 

                   दिनांक 04.07.2022 को सोनपुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बरबट्टा से छापामारी कर 20 लीटर देशी शराब 32.58 लीटर विदेशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 
                  दिनांक- 05.07.2022 को माँझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बलिया मोड़ से छापामारी कर 5.5 लीटर विदेशी शराब 02 मोटरसाईकिल एवं 18300 रू0 नगद राशि जप्त कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
                  दिनांक- 05.07.2022 को डोरीगंज थानार्गत गुप्त सूचना के आधार पर मुसेपुर नट टोली एवं सिंगही राघो घाट से छापामारी कर 160 लीटर देशी शराब जप्त किया गया। 
                  आपराधिक घटनाओं के रोकथाम , संवेदनशील संस्थाओं , ज्वेलरी शॉप , पेट्रोल पम्प , बैंक , ए0 टी0 एम0 आदि की प्रभावी सुरक्षा हेतु गश्ती सम्पूर्ण जिले में की जा रही है। साथ ही जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।