50 अभियुक्त गिरफ्तार 750 लीटर अवैध शराब जप्त

50 अभियुक्त गिरफ्तार 750 लीटर अवैध शराब जप्त

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

. सारण :- जिलान्तर्गत दिनांक- 13  14.04.2022 की रात्रि में मात्र 08 घंटों में विशेष अभियान चलाकर कुल 50 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


इस दौरान हत्या  हत्या के प्रयास के कांडो में 08 एवं मद्यनिषेध के कांडो में कुल 17 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया तथा कुल 750 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।


                  पुलिस अधीक्षक , सारण,.संतोष कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों  अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन  बिक्री  भंडारण निर्माण परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 13.04.2022 की रात्रि में विशेष अभियान चलाकर कुल 50 ( पच्चास ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी कट्टा -01 , जिंदा कारतूस - 02 , मोटरसाईकिल - 03 , नगद राशि - 15400 रू0 , मोबाईल - 02 एवं 750 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। 


                 पिछले 24 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 04 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 900 लीटर पाश / अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार

गिरफ्तारी एवं बरामदगी

 1. कुल गिरफतारी : 50
2. मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 17 
3. हत्या / हत्या के प्रयास के कांडों में गिरफतारी : 08
4. जप्त शराब : 750 लीटर 
5. शराब भट्ठी ध्वस्तः 04 
6. अवैध आग्नेयास्त्र : देशी कट्टा - 01 , जिंदा कारतूस - 02
7. अन्य जप्तः  मोटरसाईकिल - 03 , मोबाईल - 02 एवं नगद राशि - 15400 रू0 । 
8. वाहन चेकिंग जुर्माना : 59500 / - रूपये । 

                   दिनांक- 13.04.2022 को अमनौर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम मनोरपुर से छापामारी कर 415 लीटर देशी शराब , 9900 रू० नगद राशी एवं 01 मोबाईल जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
                   दिनांक- 13.04.2022 को रिविलगंज थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर मुकरेरा मोड़ से छापामारी कर 80 लीटर देशी शराब जप्त कर 01 मोटरसाईकिल जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 


                   दिनांक -13.04.2022 को डोरीगंज थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर मुसेपुर नट टोली से छापामारी कर 140 लीटर देशी शराब जप्त कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 


                   दिनांक- 13.04.2022 को मांझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम नरपलिया के लिची बगीचा से छापामारी कर 40 लीटर देशी शराब जप्त किया गया।


जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।