110 अभियुक्त गिरफ्तार 1397 लीटर शराब जप्त

110 अभियुक्त गिरफ्तार 1397 लीटर शराब जप्त

110 अभियुक्त गिरफ्तार 1397 लीटर शराब जप्त

P9bihar news 


सत्येेन्द्र कुमार शर्मा

सारण :-  जिलान्तर्गत पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर कुल 110 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । इस दौरान हत्या के कांड में 01 , हत्या के प्रयास के कांड में 05 , लूट के कांड में 01, ब्लात्कार के कांड में 01, पुलिस पर हमला के कांड में 01 , आर्म्स अधि० के कांड में 01, जालसाजी के कांड में 01 एवं मद्यनिषेध के कांड में 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1397 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।


 इस दौरान विशेष अभियान चलाकर 18 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 2400 लीटर अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया ।पुलिस अधीक्षक, सारण,संतोष कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों  अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन बिक्री भंडारण  निर्माण  परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए

दिनांक -11.09 2022 एवं 12.09.2022 को विशेष अभियान चलाकर कुल 110 ( एक सौ दस ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दो नाली बंदुक -01 , मोटरसाईकिल - 02 , कार -01 , मोबाईल -03 , गैस सिलेन्डर -01 , होण्डा मशीन -01 , नाव -01 , ट्रक -34 , छाईवा ट्रक -05 , नगद राशि 50,000 रूपया , रिक्शा -01 ट्रैक्टर -01 जप्त कर 1397 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। 
                                  पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर कुल 18 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 2400 लीटर पाश / अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया । अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है : 
                                  गिरफ्तारी एवं बरामदगी 

1. कुल गिरफतारी :- 110
2. मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी :- 61
3. अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों मे गिरफतारी :- 11
4. जप्त शराब :- 1397 लीटर
5. शराब भट्ठी ध्वस्त :- 18
6. जप्त आग्नेयास्त्र :- दो नाली बंदूक -01
7. अन्य जप्त :-  मोटरसाईकिल - 02 , कार -01 , मोबाईल -03 , गैस सिलेन्डर       -01 , होण्डा मशीन -01 . नाव -01 , ट्रक -34 हाईवा ट्रक -05 , नगद राशि -50,000 रूपया , रिक्शा -01 ट्रैक्टर -01 
 8. वाहन चेकिंग जुर्माना - 83,500 / - रूपया

12.09.2022 को माँझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बलिया मोड़ से छापामारी कर 203.4 लीटर विदेशी शराब , 03 मोबाईल 01 कार एवं 50,000 रूपया नगद राशि जप्त कर 03 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया ।दिनांक- 12.09.2022 को भगवानबाजार थानान्र्गत गुप्त सूचना के आधार पर शिव बाजार एवं सर्किट हाउस के पास से छापामारी कर 100 लीटर देशी शराब , 61.5 लीटर विदेशी शराब एवं 02 मोटरसाईकिल जप्त कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । 

आपराधिक घटनाओं के रोकथाम संवेदनशील संस्थाओं , ज्वेलरी शॉप , पेट्रोल पम्प , बैंक , ए0टी0एम0 आदि की प्रभावी सुरक्षा हेतु गश्ती सम्पूर्ण जिले में की जा रही है साथ ही जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों  अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन बिक्री भंडारण निर्माण  परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखने हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।