सिंदूरदान के ऐन मौके पर दुल्हे के हांथ कांपने से दुल्हन का शादी से  इनकार बारात वापस

सिंदूरदान के ऐन मौके पर दुल्हे के हांथ कांपने से दुल्हन का शादी से  इनकार बारात वापस

बैजू कुमार साह 

,बनियापुर, सारण:- दुल्हन को साथ लाने की हसरतें लिए पहुंचे दूल्हे राजा के सारे अरमान उस वक्त धरे के धरे रह गए जब सिंदूर की रस्म पूरी करने के ऐन मौके पर दुल्हन को दूल्हे के पैरालाइज्ड होने की जानकारी मिली तो शादी करने से दुल्हन ने इनकार कर दिया।

दुल्हन के इस व्यवहार से हतप्रभ दूल्हे राजा और बाराती शांत हो गए। इससे पूर्व की वो लोग कुछ बात समझ पाते वधूपक्ष के लोगों ने दूल्हे की बीमारी छिपाने का गंभीर आरोप लगाया।


मामला सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के नारायण टोला निवासी धर्मेंद्र राम के पुत्री की बारात काफी धूमधाम से सिवान जिले के खेदुर छपरा गांव से आया था।


शादी की सभी रस्में धूमधाम से हो रही थी। औरते मांगलिक गीत गा रही थी। इसी बीच जब सिंदूर देने का समय हुआ तो सिंदूर देते समय अचानक लड़के का हाथ कंपकपा रहा था।

जिसे देखकर लड़की ने शादी से साफ इनकार कर दिया। शादी से इनकार करने के बाद गांव के भी कई लोग जुट गए।
इधर वर पक्ष के लोगों ने घर में नई नवेली दुल्हन के लिए तैयारी की गई थी। लेकिन सुबह में बिना दुल्हन के बारात लौटने पर सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।