मांझी में शक्ति वंदन कार्यशाला कार्यक्रम संपन्न 

मांझी में शक्ति वंदन कार्यशाला कार्यक्रम संपन्न 

मांझी में शक्ति वंदन कार्यशाला कार्यक्रम संपन्न 

P9bihar news 

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- जिला के मांझी विधानसभा का शक्ति वंदन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी धर्मेन्द्र साह,महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक पूजा शर्मा महिला मोर्चा जिला महामंत्री निभा कुमारी सह विधानासभा प्रभारी, मांझी विधासभा विस्तारक मिथिलेश सिंह, मनोज पांडेय, कुंदन कुमार सोनी, रवि भूषण मिश्रा, अमरजीत सिंह,

महिला मोर्चा जिला महामंत्री मुस्कान सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष् नेहा वत्स, शारदा देवी, सुनीता सिंह, महिला मोर्चा ज़िला मंत्री अल्पना सोनी, मांझी विधानसभा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सबाना खातून, रेणु देवी एवं दर्जनों ग्रामीण महिलाऐं उपस्थिति रही। 


       महिला मोर्चा के इस उर्जावान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रभारी धर्मेन्द्र साह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक एक महिलाओं के विकास के लिए दर्जनों मजबूत योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, हर घर नल, राशन , आयुष्मान जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं घरेलू और ग्रामीण महिलाओं को बहुत ज्यादा बल दिया है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने दो से तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है।स्वरोजगार के लिए महिलाओं को मुद्रा योजना से तीस करोड़ से अधिक राशि दिए गए हैं। खेती से जुड़े हुए हमारी माता बहनों को ड्रोन दीदी बनाकर उन्हें जीवन में विकास का नया आयाम दिया जा रहा है।

आज प्रधानमंत्री द्वारा देश की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए रक्षा बजट पर 6.2 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 11.11 लाख करोड़ का भारी भरकम बजट तय किया गया है। हमारी छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति, छात्रावास, आवासीय विद्यालय, शिक्षा प्रोत्साहन राशि,स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है।

वही महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष पूजा शर्मा ने कहा की आज यही कारण है की अब भारत महिला शक्ति तेजी से विकास कर रही है। सबसे बड़ा उपहार तो हम महिलाओं को प्रधानमंत्री मोदी ने यह दिया है कि लोकसभा और राज्यसभा जैसे उच्च सदनों के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का सीट तय कर दिया गया है।

जिससे आने वाले समय में हम महिलाओं के हाथ में देश के कानून और योजनाओं के निर्माण एवं बदलाव की शक्ति आ जाएगी। कार्यक्रम कि संचालन का विधानसभा संयोजक महिला मोर्चा ज़िला महामंत्री निभा कुमारी ने किया।