स्वामी सहजानन्द सरस्वती की जयंती समारोह आयोजित

स्वामी सहजानन्द सरस्वती की जयंती समारोह आयोजित

गजेंद्र कुमार

दरियापुर, सारण :-स्वामी सहजानन्द सरस्वती के जीवन के आर्दश को आत्मसात करना जरूरी है।इसके बिना ब्रम्हर्षि समाज का विकास सम्भव नही है।विकास के लिए हमे अपने को संगठित करते हुए एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना स्थापित करनी होगी।

उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह भूमिहार ब्राम्हण फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने शीतलपुर कोठी में आयोजित स्वामी सहजानन्द सरस्वती जयंती सह ब्रम्हर्षि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भोजन देगा वही हम पर शासन करेगा।इसलिए हमें अपनी जमीन बचा कर रखनी होगी।

पूर्व में देश मे भूमिहारों का जो सामाजिक व राजनीतिक परिवेश में नेतृत्वकर्ता की भूमिका थी,उसका मुख्य कारण हमारी सर्वाधिक भूमि ही थी।हमे नौकरी करने की सोच के बदले नौकरी देने की सोच रखनी चाहिए।वहीं पूर्व मंत्री व फ्रंट की कार्यकारी अध्यक्षा वीणा शाही ने कहा कि आज के परिवेश में स्थिति इतनी बिगड़ गयी है कि  हमें अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी पर रही है।

अभी भी समय रहते हमे एक नए जागरण व उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा।हम समाज के उत्थान के लिए हमेशा साथ-साथ चलने के लिए तैयार है।पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि हमे दलगत भावनाओ से ऊपर उठकर भूमिहारों की मदद करनी होगी।

पप्पूदेव की हत्या पर भी सरकार के प्रति काफी नाराजगी जाहिर की।सुधीर शर्मा ने भाजपा पर भूमिहार विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले चोकर बाबा व उसके उपरांत सचिदानन्द राय का टिकट काट देना ही पुख्ता प्रमाण है।हमलोगों को सामाजिक सरोकार बढ़ाना होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रदेव सिंह व संचालन रामबाबू सिंह ने की।वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से,पूर्व मंत्री महाचन्द्र प्रसाद सिंह,पूर्व विधायक चोकर बाबा,वीरेंद्र ओझा ,मुखिया ओमप्रकाश सिंह,मुखिया राहुल सिंह,प्रो0 अरुण सिंह,त्रिभुवन शुक्ला,सुनैना सिन्हा,मुरारी पांडेय,धर्मवीर शुक्ला,दिघवारा अध्यक्ष आशुतोष सिंह गोलू व पंकज सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।