बिहार राज्य विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

बिहार राज्य विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

प्रमोद कुमार 

मोतिहारी,पू०च०।
कला-संस्कृति व युवा विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में एस.जी.एफ.आई.राज्य-स्तरीय  बालिका वर्ग (अंडर-14,अंडर-17 और अंडर-19)ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हो गया।15मार्च से 17मार्च तक आयोजित इस प्रतियोगिता की मेजबानी आर्य विद्यापीठ विद्यालय बालगंगा मोतिहारी को मिला हैं।

बिहार के सभी जिलों की टीम प्रतियोगिता में शामिल हैं।स्थानीय जिला-प्रशासन पू.चम्पारण के देख-रेख में आज इस प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पू.च..शीर्षत कपिल अशोक ने दीप प्रज्वालित कर किया।साथ मे अन्य विशिष्ट अतिथियों में सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुमन सौरभ यादव,एडीएम अनिल कुमार, श्रम अधीक्षक राकेश रंजन,जिला समादेष्टा पदाधिकारी अशोक कुमार,एडीएसएस धीरज कुमार जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, आर्य विद्यापीठ विद्यालय के चेयरमैन डॉ एस. पी.सिंह,एम.डी रणजीत कुमार  इत्यादि की उपस्थिति रही।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जीवन मे खेल का महत्व पर चर्चा करते हुए लोगो को कोई न कोई खेल खेलने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा की रुचि के अनुसार हमे कोई भी गेम चाहे वह आउटडोर गेम,इनडोर गेम सेल्फ-डिफ्फेन्स गेम या सिटींग गेम हो उसे जरूर खेलना चाहिए।

जिलापदाधिकारी ने  खिलाड़ियों के आवासन व भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा आर्य विद्यापीठ विद्यालय विधि-व्यवस्था पर प्रशंसा व्यक्त किया।जिला खेल-पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार के हवाले से जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि आज देर शाम तक भिन्न-भिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिता चलेगी।सुबह 26 किलोग्राम वजन अंडर-14 बालिका वर्ग में आराधना कुमारी(कटिहार) ने स्वर्ण ,साक्षी कुमारी(जमुई) ने रजत और आयशा महमूद(शेखपुरा) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।वही 32 किलोग्राम वजन अंडर-14 बालिका वर्ग के प्रथम राउंड में बेगूसराय की तन्नू कुमारी ने कटिहार की पायल कुमारी को हराया जबकि दूसरे राउंड में सारण की भारती कुमारी को शेखपुरा की प्रियंका कुमारी ने पराजित किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना से राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक और तकनीकी पदाधिकारी बुलाये गए हैं।मौके पर शिक्षक अरविंद कुमार,अमरेश कुमार प्रीतेश, शैलेन्द्र मिश्र बावा,राशिद जमाल खान,संजय वर्मा,संजय कुमार सिंह,मंजूर आलम,सुनील श्रीवास्तव,जितेन्द्र कुमार, मो.वसीम,मो.तजुद्दीन,मनोज कुमार, हीरालाल कुमार शिक्षिकाअनिमा कौशिकी,मधु कुमारी,सुजाता कुमारी,सुमन कुमारी इत्यादि की उपस्थिति रही।