623 लीटर अवैध शराब जप्त 4760 लीटर पाश विनष्ट

623 लीटर अवैध शराब जप्त 4760 लीटर पाश विनष्ट

सत्येन्द्र कुमार शर्मा,

सारण :- जिलान्तर्गत दिनांक -25 / 26.04.2022 की रात्रि में मात्र 08 घंटों में विशेष अभियान चलाकर कुल 60 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


 पिछले 24 घंटे में सारण जिलान्तर्गत विशेष अभियान चलाकर 23 शराब की भट्ठियों ध्वस्त कर लगभग 4750 लीटर पाश / अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया। 


 इस दौरान हत्या / हत्या के प्रयास के कांडो में 04 एवं मद्यनिषेध के कांडो में कुल 44 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया तथा कुल 623 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।

                पुलिस अधीक्षक , सारण ,संंतोष कुमार,द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई

को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक -25 / 26.04.2022 की रात्रि में विशेष अभियान चलाकर कुल 60 ( साठ ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार – 01 , मोटरसाईकिल - 02 , गुड़- 30 कि० ग्रा० , महुआ 10 कि०ग्रा० , तसला - 06 , गैस सिलेन्डर -04 , गैस चूल्हा -02 एवं 623 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। 


                पिछले 24 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 23 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 4750 लीटर पाश / अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है : 

गिरफ्तारी एवं बरामदगी

1. कुल गिरफतारी : 60 
2. मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 44 
3. हत्या / हत्या के प्रयास के कांडों में गिरफतारी : 04
4. जप्त शराब : 623 लीटर 
5. शराब भट्ठी ध्वस्त : 23
6. अन्य जप्तः कार – 01 , मोटरसाईकिल - 02 , गुड़- 30 कि० ग्रा० , महुआ - 10 कि० ग्रा० , तसला -06 , गैस सिलेन्डर -04 , गैस चूल्हा -02  
7. वाहन चेकिंग जर्माना : 29000 / - रूपये

                 दिनांक 25.04.2022 को भेल्दी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम लहेर छपरा एवं मकसूदपुर से छापामारी कर 145 लीटर देशी शराब , 01 मोटरसाईकिल एवं 02 तसला जप्त कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


                 दिनांक - 25.04.2022 को नगरा ओपी अन्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम अफौर से छापामारी कर 15 लीटर देशी शराब तसला -04 , गैस चूल्हा -02 , गैस सिलेन्डर -04 , गुड़- 30 कि० ग्रा० , महुआ - 10 कि० ग्रा० एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त किया गया।


                 दिनांक -25.04.2022 को मांझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बलिया मोड़ से छापामारी कर 32.5 लीटर विदेशी शराब एवं 01 कार जप्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
                 दिनांक- 25.04.2022 को दरियापुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम छोटा रामपुर एवं बारवे दियारा से छापामारी कर 130 लीटर देशी शराब जप्त कर 01 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
                जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों /अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।