2151 लीटर अवैध शराब जप्त 84 अभियुक्त गिरफ्तार

2151 लीटर अवैध शराब जप्त 84 अभियुक्त गिरफ्तार

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- पिछले 48 घंटों में सारण जिलान्तर्गत विशेष अभियान चलाकर कुल 84 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
इस दौरान हत्या / हत्या के प्रयास के कांडो में 10 एवं मद्यनिषेध के कांडो में कुल 34 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया तथा कुल 2151 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया ।


                 पुलिस अधीक्षक , सारण ,संतोष कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए  11.04.2022 एवं 12.04.2022 को विशेष अभियान चलाकर कुल 84 ( चौरासी ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कंटेनर वाहन – 01 , मोबाईल – 08 , नगद राशि - 1600 रू0 एवं 2151 लीटर शराब जप्त किया गया।


                डेरनी थाना कांड संख्या -78 / 22 में हत्या के कांड में संलिप्त कुख्यात अपराधकर्मी रंजीत राय पिता सुरेश राय एवं सुरेश राय पिता स्व० महेन्द्र राय को गिरफ्तार किया गया। 


                दिनांक 11.04.2022 एवं 12.04.2022 को सारण जिलान्तर्गत विशेष अभियान चलाकर कुल 25 शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर लगभग 8500 लीटर पाश / अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया। अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है:-

 गिरफ्तारी एवं बरामदगी

1. कुल गिरफतारी : 84 
2. मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 34 
3. हत्या / हत्या के प्रयास के कांडों में गिरफतारी : 10 
4. जप्त शराब : 2151 लीटर 
5. शराब भट्ठी ध्वस्त : 25
6. नगद जप्त राषिः 1600 रु०
7. जप्त अन्य : 01 कंटेनर वाहन एवं 03 मोबाईल
8. वाहन चेकिंग जुर्माना :  1,17,500 / रूपय

                 दिनांक- 11.04.2022 को मुफ्फसिल थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर जलालपुर वाईपास से छापामारी कर 1651 लीटर विदेशी शराब जप्त कर 01 कंटेनर वाहन एवं 03 मोबाईल जप्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
                 दिनांक- 11.04.2022 को मांझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार सोनवर्षा के टोला बिनटोलिया से छापामारी कर 70 लीटर देशी शराब जप्त किया गया। 
                 दिनांक- 12.04.2022 को दरियापुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम महम्मदपुर से छापामारी कर 45 लीटर देशी शराब जप्त कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
                 दिनांक- 12.04.2022 को डेरनी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पीरारी बीन टोली से छापामारी कर 30 लीटर देशी शराब जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 
                 जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।